मयंक कुमार
औरंगाबाद: - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा भारत के महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर सच्चिदानंद सिंहा कॉलेज में पुष्पांजलि माल्यार्पण एवम श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम कॉलेज अध्यक्ष ऋषि सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कॉलेज मंत्री विश्वजीत सिंह ने कहा कि महान क्रांतिकारी, आजाद हिंद फ़ौज के संस्थापक और राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर अभाव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया और इस आयोजन के माध्यम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी एवं उनके समर्पण देश के स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांति पर चर्चा किया गया। अभिषेक गुंजन ने कहा कि आजाद भारत के निर्माण में देश की संप्रभुता, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए नेताजी द्वारा किए गए कार्य सदैव अतुलनीय व अविस्मरणीय रहेंगे। वे एक आजाद व खुदमुख़्तार भारत के लिए लड़े थे। जिसका मजबूत लोकतंत्र हर एक इंसान की अभिव्यक्ति की रक्षा करेगा।आज देश की आवाज को दबाने और दूषित करने के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा होना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।जीवन में प्रगति का आशय यह है की शंका संदेह उठते रहें और उनके समाधान के प्रयास का क्रम चलता रहे। यह सुभाष चंद्र बोस का विचार था। नेताजी की पुण्यतिथि पर आज हम सब उन्हें सच्चे ह्रदय से नमन करते हैं । संग्राम के महान क्रांतिकारी और आजाद हिन्द फ़ौज का गठन करने वाले महान सेनानायक, ऊर्जस्वी व निष्ठावान राष्ट्रीय चिंतक थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस। नेताजी' का देश लिए संघर्ष, बलिदान और समर्पण भाव हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं ।"चरित्र निर्माण ही छात्रों का मुख्य कर्तव्य है।"अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित करने वाले, अग्रणी स्वतंत्रा सेनानी, युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं आजाद हिंद फ़ौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी का पूरा जीवन संघर्षों में बीता। नेताजी ने आजादी के लिए जो लड़ाई लड़ी उसकी शौर्यगाथा आज भी युवाओं को रोमांचित कर उनमे जोश भर देता है। मातृभूमि की स्वतंत्रता के अमर प्रहरी, प्रखर राष्ट्रवादी स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए आपके द्वारा किया गया संघर्ष स्मरणीय है।कॉलेज मंत्री विश्वजीत कुमार सिंह ने कहा कि यदि हमारा देश अहिंसा के पथ पर चलता और सिर्फ गांधीवादी विचारधारा को अपनाता तो आज हमारा देश आजाद नहीं होता हमें अहिंसा के साथ-साथ सुभाष चंद्र बोस भगत सिंह खुदीराम बोस रामप्रसाद बिस्मिल जैसे महान क्रांतिकारी को भी अपना मार्गदर्शक बनाकर उनकी राहों पर चलने की आवश्यकता है तभी हम और हमारा देश सही मार्ग पर चलेगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ सिंह चौहान,अभिषेक गुंजन, पवन कुमार, अंकित कुमार, कुणाल कुमार, ऋषि राज के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
