पत्थर से कुचल उपसरपंच की मां की हत्या

गौतम शर्मा

डेहरी। रोहतास
इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के बुद्धन बिगहा में रविवार को बच्चों के विवाद को ले हुई घटना में ईंट-पत्थर से कुचलकर उपसरपंच की मां की हत्या कर दी गई। जबकि घटना में उपसरपंच व उसका एक पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां उपसरपंच का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं उनके पुत्र को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया। जबकि हत्या में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इंद्रपुरी थानाध्यक्ष सरफराज आलम का कहना है कि हत्या के मामले में रामानंद, उसका पुत्र व परिजन घटना के बाद से फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।