मयंक कुमार
औरंगाबाद:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा अंबा में नगर इकाई एवं कॉलेज इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सहमंत्री आशिका सिंह, विभाग संयोजक सौरभ सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन विश्वजीत कुमार सिंह ने किया।। सर्वप्रथम भारत मा एवं स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया ।इसके बाद प्रदेश सहमंत्री आशिका कुमारी ने संबोधन करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से लेकर अभी तक छात्र हित एवं राष्ट्र हित को लेकर के संघर्ष कर रही है। विद्यार्थी परिषद ने इन सात दशकों में राष्ट्रीय स्तर से लेकर कॉलेज स्तर तक के कई आंदोलनों को अंजाम दिया। अंजाम से परिणाम तक लाया ।आज अगर बात करें विद्यार्थी परिषद के संघर्षों की तो शिक्षा के क्षेत्र से लेकर के समाज के कई कुरीतियों के विरुद्ध लड़ाई लड़ने में भी विद्यार्थी परिषद ने अहम भूमिका निभाई है। स्वामी विवेकानंद के विचारों को लेकर ज्ञान,सील और एकता के ध्येय से संगठन ने आज भारत में लाखों युवाओं को खड़ा किया है जो भ्रष्टाचार- कुरीतियों के विरुद्ध लड़ाई लड़ने पर तत्पर रहते हैं !वही विभाग संयोजक सौरभ सिन्हा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद सकारात्मक विचारों को लेकर समाज में युवाओं का टोली खड़ा कर बदलाव करने का ध्येय लेकर काम करने वाला संगठन है। जातिवादी से ऊपर उठकर समाज में एकता एवं अखंडता की नीव पर काम करने वाला संगठन है। आज अंबा में इकाई गठन के माध्यम से जो नया टीम बनेगा अंबा के विकास में योगदान साबित होगा और अंबा की शिक्षा व्यवस्था के लिए वरदान साबित होगा। अंबा में भी डिग्री कॉलेज की स्थापना हो इसको लेकर अभाविप लगातार संघर्षरत रहेगा। इसके बाद नई कार की घोषणा करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकुल कुमार ने घोषणा किया, जिसमें नगर अध्यक्ष के रूप में शिक्षक दीपक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राहुल कुमार एवं गौतम कुमार ,नगर मंत्री अमन सिंह, नगर सह मंत्री प्रकाश जी, दिलीप कुमार, मीडिया प्रभारी विशाल कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी रितिक कुमार, एस एफ डी प्रमुख दिग्विजय कुमार, एसएफडी सह प्रमुख शुभम सिंह सिसोदिया। वही कॉलेज अध्यक्ष के रूप में कुंदन कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष सतीश सिंह ,अभिमन्यु सिंह ,कॉलेज मंत्री पवन कुमार ,कॉलेज सह मंत्री चंदन कुमार ,अमन सिंह, अमित सिंह ,कॉलेज मीडिया प्रमुख मयंक कुमार आदि को बनाया गया। सभी दायित्व धारी कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन के काम का विस्तार किया जाएगा और अंबा क्षेत्र के मुद्दा को लेकर के अभाविप लगातार संघर्ष करेगी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनूप मिश्रा, नीरज कुमार, पवन कुमार, रोहित कक्कड़ समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
