बारिश व तेज आंधी के कारण गिरा मिट्टी का घर


मयंक कुमार 

बारूण(औरंगाबाद):- प्रखंड क्षेत्र के काजीचक गाँव मे रविवार की बीती रात को बारिश व तेज आंधी के कारण एक मिट्टी का घर गिर गया। जिससे कि घर मे रहे लोगों की जान बाल बाल बचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार काजीचक गाँव के मुखदेव यादव अपने घर मे रविवार को थे, अचानक से तेज बारिश व हवा के कारण उनका मिट्टी का घर गिर गया। जिसमे वे और उनकी पत्नी सहित चार बच्चें बाल बाल बचे। उन्होंने बताया कि घर गिरने से उनकी एक भैंस व घर का सारा सामान मिट्टी के मलबे में दब गया। वही इसकी सूचना जैसे ही उपप्रमुख प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह को मिली घटनास्थल पर पहुंच कर खाने के लिए राशन व जरूरत के समान खरीदने को लेकर नगद पैसे दिए। वही उप प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह ने बताया कि जो सरकारी स्तर पर मदद होगी, उसमे मदद की जाएगी। साथ ही सम्बन्धित अधिकारी को सूचना दी गयी है।