मयंक कुमार
बारूण(औरंगाबाद):- प्रखंड के मोहनगंज दुर्गा क्लब में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पाटी का क्षेत्रीय विस्तारीकरण को लेकर बैठक किया। जिसमें नबीनगर विधानसभा क्षेत्र के समस्यओं पर चर्चा किया गया। जाप के जिला महासचिव बबन कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जाप की जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने भाग लिया। बैठक में जाप पाटी के संगठन को मजबूती प्रदान करने, सदस्यता अभियान में तेजी लाने, जाप की नीतियों, सिद्धांतों से आम लोगों को अवगत कराकर अधिक से अधिक लोगों को जाप से जोड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में जाप कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों से लैस होने की बात कही। नवीनगर विधान सभा के भावी उम्मीदवार बबन कुमार यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जाप युवा अपना अभियान जारी रखेगा। चुनाव में जीत सुनिश्चित कराने के लिए जाप युवा लगातार मेहनत करता रहेगा। जाप युवा के द्वारा लगातार लोगों की समस्या को ले आवाज उठाता रहा है। बिहार सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर बिहार के जनता को ठगने का काम किया है। यहाँ के जनता को जाति -पाती, धर्म मजहब में उलझाकर इनके वोट को खरीदने का काम किया है। अगर जन अधिकार पार्टी सत्ता में आती है तो युवाओ को रोजगार दिलवाना पहली प्राथमिकता होगी। इस मौके प्रदेश सचिव रंजन कुमार, छात्र जिला अध्यक्ष रंजन कुमार, श्रीकांत कुमार, रबिन्द्र बादशाह, सत्यम कुमार, कुंदन कुमार, जयमंगल सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
