मयंक कुमार
बारूण(औरंगाबाद):- प्रखंड स्तरीय त्रैमासिक बैठक में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य के मुद्दे छाए रहे। पंचायत सदस्यों ने पिछली बैठक में उठाई समस्याओं पर कोई कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताया। वही बैठक में विभाग के जिम्मेदार अधिकारी के मौजूद न होने पर अधिकारियों के पर भी नाराजगी जतायी। प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड प्रमुख धनिकलाल मंडल की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई।प्रमुख ने नाराजगी जताई कि अधिकारी सदन में उठी समस्याओं को निपटाने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।वही इस बैठक में उपप्रमुख प्रभावती देवी,बीडीओ आशुतोष कुमार,सीओ बसंत कुमार राय व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वही उपप्रमुख प्रभावती देवी ने अपने क्षेत्र में कई जगहों पर पीसीसी की मांग की। वही पोखराहा में कुंआ की सफाई, बिलट बिगहा में चार दिवारी व मरम्मती, टेरी में शमशान घाट व अन्य मांगो का प्रस्ताव दिया है। वही दुधार मुखिया कृष्णा दुबे ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से राशन कार्ड से सम्बंधित कई समस्यायों को रखा। जिसमे बताया कि जो राशन कार्ड के हकदार थे, उन्हें कार्ड नही मिल पाया। जबकि सम्बन्धित अधिकारी से स्वीकृति रहने के बावजूद इन्हें दरकिनार कर दिया गया। साथ ही सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी के द्वारा दो हजार रुपये गये कार्ड के लिए और जो घर से परिपूर्ण है उनको भी कार्ड दिया गया है। वही प्रमुख धनिकलाल मंडल ने कहा कि मुख्य रूप से बैठक में 15वीं वित्त के बारे में चर्चा हुई। साथ ही प्रखंड में बड़े पैमाने पर राशन से सम्बंधित कार्यो में लापरवाही हुई है। जिसकी जांच कराने को लेकर कहा गया है। वही एमडीएम में राशन का वितरण नही किया गया है। जिस मामले में भी जांच होगी। इस बैठक में भोपतपुर मुखिया सुनीता देवी, बीडीसी बलजीत सिंह,रंजीत सिंह,सरोज यादव,सुनील यादव,बिंदेश्वरी सिंह,जगरूप पासवान व अन्य सदस्यों ने भी अपनी कई मांगे रखी। बैठक में उपप्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह,भोपतपुर मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार के साथ कई विभाग के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
