सैनिटाइजर एवं थर्मल स्क्रीनिंग का प्रयोग करते हुए महाविद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया जारी

 मयंक कुमार

बारूण(औरंगाबाद):- केशव सिंह यादव महाविद्यालय में इण्टर कला और विज्ञान में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ चंदन कुमार ने बताया कि इंटर काउंसिल के दिशा निर्देश के अनुसार पूरी तरह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए तथा छात्र-छात्राओं के सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग काउंटर बनाकर सैनिटाइजर एवं थर्मल स्क्रीनिंग का प्रयोग करते हुए महाविद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया सुचारू ढंग से चल रही है। इंटर काउंसिल द्वारा प्राप्त ऑनलाइन लिस्ट के अनुसार कूल इंटर में 384 सीट है। जिसमें 378 छात्रों का लिस्ट प्राप्त हुआ है। अभी तक 346 नामांकन हो चुकी है। वही इंटर विज्ञान में कूल 384 सीट में 364 छात्रों का लिस्ट प्राप्त है, जिसमें वर्तमान में 321 छात्र छात्राओं का नामांकन हो चुका है,चूँकि नामांकन का तिथि 17 तक विस्तार कर दिया गया है।  इसलिए नामांकन में आज से भीड़ में कुछ कमी आई है। बाकी बचे सीटों पर भी तिथि के अंदर नामांकन होने की उम्मीद है । महाविद्यालय प्रशासन नामांकन को लेकर पूरी तरह सजग और सचेत है और छात्र छात्राओं को हर संभव सुविधा देने के लिए कृत संकल्पित है बताते चलें कि केशव सिंह यादव महाविद्यालय प्रखंड का एकमात्र महाविद्यालय है जहां पर दूर सुदूर क्षेत्रों से ग्रामीण इलाकों के छात्र-छात्राएं नामांकन लेते हैं और अध्ययन करते हैं। यह मगध विश्वविद्यालय द्वारा डिग्री संबद्ध महाविद्यालय है। जिसके परिसर और भवन को देखने के बाद किसी भी तरह से सरकारी महाविद्यालय से कम प्रतीत नहीं होता है।