पीसीसी सड़क का उद्घाटन


गौतम शर्मा  

डेहरी /रोहतास 

इंद्रपुरी क्षेत्र के कान्हा पंचायत अंतर्गत जेम्स सिकरिया में  डेहरी विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह के 391300 रुपए की लागत से पीसीसी सड़क का उद्घाटन रविवार को किया जिसकी अध्यक्षता डेहरी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने किया कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धूप दीप जलाते हुए नारियल फोड़कर किया गया तथा भारत माता की जय की जय कारा लगाया गया ग्रामीणों नेआए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने कहा कि 1 साल में मैंने पूर्व के विधायक से 10 गुने काम किया हूं इसलिए मुझे श्रम के बदले जनता का आशीर्वाद चाहिए ताकि मैं अगले पुनः 5 वर्षों में और अधिक काम करते हुए जनता की सेवा करूं वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल ओझा लोगों को बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी का पहचान अपने देश में नहीं बल्कि विदेशों में अधिक है आज अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश नरेंद्र मोदी से दोस्ती चाहता है मोदी जी मात्र 4 घंटे सोते हैं बाकी 20 घंटे लोगों की सेवा में ही लगे रहते हैं जो भारत देश के लिए गौरव की बात है वही डेहरी प्रखंड अध्यक्ष आनंद पांडे ने कहां की आजादी के बाद डेहरी मैं कमल खिलाने वाले वर्तमान विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह यादव हैं जो पटना विधानसभा में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं मौके पर डेहरी विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल ओझा, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विकास सिंह, भाजपा प्रखंड महामंत्री सोनू सिंह, पूर्व प्रखंड प्रमुख रामप्रवेश सिंह, पूर्व चेयरमैन शंभू राम, सुशील कुमार यादव, बूथ अध्यक्ष संतोष यादव, बसंत पांडे समय दर्जनों लोग उपस्थित हुए वही देहरी प्रखंड के खैरा गांव में, सुयरा  गांव में, रामगढ़ में माई जी की कुटिया के पास और जमुहार में, कौवा खोच में भी विधायक ऐच्छिक निधि से उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ