बारूण(औरंगाबाद):- सोननगर स्थित केशव मार्केट में प्रियदर्शी वेल्थ के संस्थापक सह समाजसेवी अपूर्व प्रियदर्शी उर्फ मोहित यादव के आवास परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विहंगम योग के विद्यार्थी आचार्य मयंक शास्त्री के द्वारा विश्व शांति वैदिक महायज्ञ कराया गया।सदगुरुदेव के चित्रों पर माल्यार्पण व अखंडदीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। हवन यज्ञ से पूर्व स्वर्वेद का विधिवत पाठ भी किया गया। आचार्य मयंक शास्त्री ने बताया कि विहंगम योग एक पूर्ण योग है जहां संसार की व्यवहारिक ज्ञान की प्राप्ति के साथ आत्मिक कल्याण के लिए प्रमात्मा की प्राप्ति का विज्ञान से अवगत कराता है। इस संक्रमण काल में वैश्विक महामारी से निजात पाने के लिए सोशल डिस्टेंशिंग का ख्याल करते हुए हवन यज्ञ किया गया। कहा कि ऋषियों का महाविज्ञान है हवन और यज्ञ, जो विश्व को सुरक्षित रखने के सबसे बड़ा सेनेटाइजर का काम करता है। यज्ञाग्नि मे डाला गया घी की आहुति अनेक विषाणुओं को नष्ट कर पर्यावरण को शुद्ध करता है।मंत्रोच्चार से एक विशेष दिव्य उर्जा की प्राप्ति कर मानव अपने जीवन को उतकृष्ट बनाते है। इधर यज्ञमान अपू्र्व प्रियदर्शी उर्फ मोहित यादव ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को समाजिक दुरी के साथ बड़ी सरलता से मनाया गया। "अ" अंकित श्वेत ध्वजा फहरा कर कोविड-19 वैश्विक महामारी से निजात पाने व विश्व शांति के लिए प्रार्थना किया गया। इस दौरान डा. प्रकाश कुमार, राजेश्वर सिंह,प्रभावती देवी,पुजा कुमारी मौजूद रहे। इधर रिऊर पंचायत के समाजसेवी मधु सिंह उर्फ गौतम सिंह ने बताया कि रिउर पंचायत में समाजिक दुरी का पालन करते हुए बड़े धूम धाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाईं गई। कहा कि जन्माष्टमी हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। इस त्योहार को देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। हिन्दू मान्यताओं के मुताबिक, सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मदिन को श्रीकृष्ण जयंती या फिर जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इसी के साथ ग्रामीणों से अपील किया कोविड 19 से बचाव को लेकर स्वच्छता का ध्यान रखें, मास्क का प्रयोग निश्चित करें।
