मयंक कुमार
औरंगाबाद:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद औरंगाबाद के द्वारा सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय इंटरमीडिएट नामांकन के दौरान छात्र छात्राओं को हो रही परेशानी को देखते हुए कॉलेज मंत्री विश्वजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में कॉलेज परिसर may I help you counter लगाकर छात्र छात्राओं को नामांकन में हो रही परेशानियों को समाधान किया। प्रदेश सह मंत्रि आशिका सिंह ने बताया की जो भी छात्र छात्रा अभी इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए आए हैं उनके लिए कॉलेज परिसर नया है। उन्हें यह जानकारी नहीं है नामांकन कहां हो रही है। वेरिफिकेशन कहां हो रही है। नामांकन फॉर्म कहां मिल रहा है। इस तरह से उन्हें बहुत तरह की परेशानियां हो रही थी। इन सभी समस्याओं को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा काउंटर लगाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया और इस कोरोना महामारी में ज्यादा भीड़ होने के कारण नामांकन के लिए 7 काउंटर और बढ़ाया गया । तथा तथा नामांकन संबधित एवं संक्रमण से बचाव हेतु सेनेटाइजर मशीन प्रत्येक विभाग में लगवाया और भी कई समस्याओं को कॉलेज प्रशासन के सामने रखा गया और उन्हें इससे निवारण कराने के लिए अनुरोध किया गया ताकि छात्र छात्राओं को आगे समस्या ना हो। इस कार्य में प्रदेश सह मंत्रि आशिका सिंह नगर मंत्री कुणाल कुमार कॉलेज इकाई अध्यक्ष ऋषि राज पवन सिंह अंकित कुमार पवन दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित होकर छात्रों के परेशानियों का समाधान की और उनका नामांकन करवाया।
