मयंक कुमार
बारूण (औरंगाबाद):- बारूण थाना क्षेत्र के टेंगरा गांव के समीप नेशनल हाईवे दो पर गुरूवार की सुबह तेज रफ्तार से जा रही एक कंटेनर अनियंत्रित होकर चाट में पलटने से एक महिला की मौत घटनास्थल पर हो गई। बारूण प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि बारूण से औरंगाबाद के तरफ जा रहे अनियंत्रित कंटेनर की पलट जाने से शौच करने गई महिला की मौत कंटेनर से दब कर हो गई। बताया कि मृतक महिला टेंगरा गांव के निवासी अर्जुन सिंह की पत्नी कलालती देवी के रूप में पहचान हुई है। कंटेनर जिसका नम्बर है आर.जे32 जीसी 4415 है, को क्रेन से हटा कर जप्त किया गया। घटना के बाद चालक और सहचालक भाग निकले। आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शव के साथ दो घंटे नेशनल हाईवे को जाम रखा और अपनी मुवावजा की मांग को लेकर वरीय अधिकारियों की बुलाने के लिए अड़े रहें। लेकिन दो घंटे की जाम के कारण सड़क पर ऐसी गाड़ीयां फंसने लगे की 12 घंटे से उपर जाम बना रहा और जाम छुड़ाने में पुलिस की पसीना छुट गई। पुलिस के साथ हाईवे पैट्रोलिंग के अधिकारी विरेन्द्र राय,मुकेश कुमार के साथ एन एच आई की कर्मियों ने जाम को बड़ी मशक्कत के बाद छुड़ाया।मामले को लेकर टेंगरा पंचायत के समिति प्रतिनिधि संतोष कुमार ने बताया कि मृत महिला कलाउती देवी के साथ एक और महिला थी जो घायल हुई है। घटना को लेकर गांव में मातम का महौल रहा।
