मयंक कुमार
बारूण(औरंगाबाद):- बारूण प्रखंड क्षेत्र के कोचाढ पंचायत अंतर्गत इंग्लिश गांव का टोला पांच नंबर फार्म के स्थानीय किसानों के साथ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय मेहता ने गुरूवार को किसान जन संवाद किया। संवाद के माध्यम से किसानों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निदान का आश्वासन दिया। संजय मेहता ने किसानो से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाली सभी योजनाओं का लाभ आप सभी किसानो को शत-प्रतिशत दिलायी जाएगी। इसमें हम सब लोग को प्रयासरत रहने की जरूरत है। केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं का हवाला देते हुए विस्तार पूर्वक स्थानीय किसानों को बताया कि आपको सही समय पर सही चीज की जानकारी होना अत्यंत जरूरी है। वहीं स्थानीय किसानों ने अपनी एक ऐसी समस्याओं को मेहता के सामने रखा। स्थानीय किसानों ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक हमारी जमीन का दाखिल खारिज नहीं हुआ है। जिसके कारण केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ हम लोगों तक नहीं पहुँच पाता है। हम लोग सदियों से जिला कार्यालय से लेकर प्रखंड कार्यालय तक अपनी जमीन के कागज को लेकर दौड़ते रहे मगर आज तक किसी भी पदाधिकारी को इस पर कोई ध्यान नहीं गया। दौड़ते दौड़ते हम लोग वृद्ध हो गए। फिर भी हम लोगों का कोई सुनने वाला नहीं है। संजय मेहता ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आपके जमीन संबंधी समस्याओं का निदान करने के लिए आप से जुड़े हुए विभागीय पदाधिकारी से बात करेंगे। इस दौरान सोनू सिंह, रमेश सिंह, गणेशी सिंह, मोती लाल सिंह, विजेंद्र सिंह, बाबू चंद्र सिंह, नरेश चौधरी, सुरेंद्र सिंह, पिंटू चौधरी, पंकज कुमार, अरुण कुमार, नरेंद्र सिंह, उमेश सिंह, सुनील सिंह, कपिल सिंह, आकाश कुमार, लल्लू सिंह, अनिल सिंह, सुनील सिंह, लखेश्वर महतो, राहुल कुमार, राजू कुमार, शशिकांत, रमेश सिंह, मनीष कुमार, विकास कुमार सहित अन्य समस्त किसान मौजूद रहे।
