गौतम शर्मा
डेहरी,/रोहतास । देश के सबसे व्यस्तम डेहरी - सासाराम - गया ग्रैंड कॉर्ड रेल खंड पर आज से 6जोडी ट्रेनों की परिचालन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शुरू कर दी गई।
डीडीयू रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज सक्सेना ने बताया कि मंडल में रेल अवसंरचना विकास व उन्नयन का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में मंडल के अंतर्गत अति महत्वपूर्ण ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड को ट्रेनों के 130 किमी प्रति घंटा की गति से परिचालन हेतु उन्नीकृत किया गया। आज दिनांक 19.08.20 से मंडल के अंतर्गत ग्रैंड कार्ड रेलखंड पर कुल 06 जोड़ी ट्रेनें अधिकतम 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी। ग्रैंड कॉर्ड पर विभिन्न ट्रेनों की अधिकतम गति सीमा में वृद्धि मंडल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ट्रेनों की गति वृद्धि से मंडल के अंतर्गत ट्रेन परिचालन क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
उन्होंने बताया कि जिन ट्रेनों की गति बढाई गई है उनमें 02357/58 (कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना स्पेशल),
02381/02382 (हावड़ा-नयी दिल्ली पूर्वा स्पेशल),
02801/02802 (भुवनेश्वर-नयी दिल्ली पुरुषोत्तम स्पेशल, 02301/02302 (हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी स्पेशल)
, 02823/02824 (भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी स्पेशल)
, 02453/02454 (राँची-नयी दिल्ली राजधानी स्पेशल), 02802 (नयी दिल्ली-भुवनेश्वर पुरुषोत्तम स्पेशल ट्रेन) शामिल हैं। आज डीडीयू जंक्शन और गया जंक्शन के बीच 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों की परिचालन शुरू कर दी गई है। मंडल के अंतर्गत ग्रैंड कॉर्ड पर 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनों का परिचालन शुरू करना
मंडल में परिचालन के क्षेत्र में यह नए युग की शुरुआत जैसा है।
