मयंक कुमार
बारूण(औरंगाबाद):- अवैध तरीके सोन नदी बालू खनन की शिकायत मिलने पर जिला खनन पदाधिकारी मुकेश कुमार के द्वारा जानपुर, खरजावा सहित बारूण दाउदनगर के विभिन जगहों पर छापेमारी की गयी। जिसमे बारूण थाना से एसआई अरविंद प्रसाद, एएसआई अर्जुन राम भी अपने दल बल के साथ मौजूद रहे। वही छापेमारी के उपरांत थाना के समीप बने खनन चेक पोस्ट का भी निरीक्षण बीती रात शुक्रवार को किया गया। इस सम्बंध में पूरी जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मंगरहिया गांव के समीप सोन नदी से बालू खनन की शिकायत लगातार मिल रही थी। जिसके आलोक में बारूण पुलिस के साथ उक्त स्थान पर शुक्रवार की रात में छापेमारी की गयी। जिस दौरान मंगरहिया के समीप ही सोन नदी से बालू खनन कर निकल रहे सात ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। जिनके पास से कोई भी बालू से सम्बन्धित वैध कागजात नही था। जिसे पकड़ कर जब्त किया गया। वही शिकायतों के आलोक में मंगरहिया गांव के समीप सोन नदी से निकलने वाले बालू लदे वाहनों के अवैध रास्ते को कटवाया गया। साथ ही खनन पदाधिकारी ने कहा कि बारूण सहित जिले के अन्य जगहों पर अवैध बालू को लेकर छापेमारी जारी है।