मयंक कुमार
बारूण(औरंगाबाद):- बारूण पुलिस ने बारूण थाना क्षेत्र के टेंगरा नहर पुल के समिप भलुअहीयां में अवैध रूप से सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक ट्रक को भी जप्त किया है। बताते चले कि बारूण मे लगातार विगत कुछ दिनो से भारी मात्रा मे शराब, डोडा और नशीले पदार्थ पुलिस के द्वारा बरामद किया जा रहा है। पुलिस की इस लगातार मिल रही सफलता पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जप्त ट्रक में से 304 पेटी में रखे शराब की 6708 बोतल बरामद हुआ है। प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि गुप्ता सुचना के आधार पर नेशनल हाईवे के टेंगरा पुल से करीब दो किलोमीटर दक्षिण भलुअहीयां गांव में छापामारी की गई। छापामारी के दौरान शराब लदी एक ट्रक को जप्त किया। जिसका नम्बर है MP 07 DA 2744 है। कहा कि सुचना मिलते ही एस आई अरविंद सिंह ने पुलिस दल बल लेकर भालुआही मे छापामारी करते हुए शराब सहित ट्रक को बारूण थाना लाया गया। बताया कि धान की लावा और भुंसा के बीचो बीच शराब रखा हुआ था। ट्रक में रखे 304 पेटी में 6708 बोतल विदेशी शराब यानी 2710 लीटर शराब को बरामद किया गया। जिसमें इम्प्रियल ब्लू विदेशी शराब 750 एमएल का 189 पेटी में 2268 बोतल, 375 एमएल का 45 पेटी में 1080 बोतल, 180 एमएल का 45 पेटी 2160 बोतल ,एपिसोड विदेशी शराब 25 पेटी में 180 एमएल का 1200 बोतल को बरामद किया गया है। मामले को लेकर फरार चालक और ट्रक मालिक पर प्राथमिकी की गई है,जहां प्राथमिकी संख्या 46/20 है। साथ ही प्रभारी थानाध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अवैध कारोबार को लेकर पुलिस चौकस है और अवैध कारोबार को लेकर छापामारी भी चलती रहेगी।
