मयंक कुमार
मदनपुर(औरंगाबाद):- मदनपुर के सलैया थाना क्षेत्र के चौधरी विगहा के समीप एक कब्रिस्तान के निकट शुक्रवार को ब्रजपात चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी।मृतक की पहचान बेरी टोले चौधरी विगहा निवासी स्वर्गीय सीताराम चौधरी के 33 वर्षीय पुत्र संतोष चौधरी के रुप में की गयी है।परिजनों का रो रो कर हाल बुरा है।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक संतोष चौधरी खिरियावां की ओर से अपने घर चौधरी विगहा पैदल खेत की रास्ते से जा रहा था।ज्योहि कब्रिस्तान के समीप पहुंचा।जोर से बिजली कडकी जिसके चपेट में वह आ गया।वह बिजली से बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।शव खेत में गिरा पडा हुआ था ।किसी ग्रामीण ने खेत में शव पडा देख उसके परिजनो घटना की जानकारी दी गयी।इसके बाद घटना की सूचना सलैया थाना पुलिस को दी गयी।सलैया थाना अध्यक्ष विश्वजीत कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।बेरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश कुमार सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सरकारी योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रफुल्ल कुमार सिंह ने बताया कि ठनका से मौत हुई है।आपदा प्रबंधन में प्रावधान है कि मृतक के आश्रितों में उसकी पत्नी कविता देवी,तीन लडके और एक बेटी है जिनके जीवन यापन के लिए चार लाख रुपये मुआबजा दिलाने प्रयास किया जाएगा।
