केशव महाविद्यालय में मनाई गई केशव बाबू की 68 वीं पुण्यतिथि

 

मयंक कुमार 

बारूण(औरंगाबाद):-  केशव सिंह यादव महाविद्यालय में निष्काम कर्मयोगी स्वर्गीय केशव बाबू की 68 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हजारी सिंह जिला माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष ने की ,तथा  पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रो. डॉ. चंदन कुमार ने किया। इस अवसर पर केशव बाबू के जीवनी पर लिखित किताब का विमोचन महाविद्यालय के सचिव अशोक कुमार सिंह ,प्राचार्य राजकिशोर प्रसाद ,ई. उदय कुमार सिंह ,डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में एक मिनट का मौन रखकर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उसके उपरांत सभी महाविद्यालय परिवार के सदस्य केशव बाबू के प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की ।सभी वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की स्वर्गीय केशव बाबू अपने समय में मगध एवं शाहाबाद प्रमंडल के बड़े सामाजिक नेताओं में शुमार थे। स्वतंत्रता सेनानी रहे केशव बाबू गया जिला के जिला परिषद के उपाध्यक्ष भी रहे थे, वे अखिल भारतीय यादव महासभा के अध्यक्ष रहे थे और उस वक्त उन्होंने बारूण उच्च विद्यालय तथा केशव उच्च विद्यालय की स्थापना की थी। उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए 22 अगस्त 1952 को समंतियो द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी। आज उनके नाम पर महाविद्यालय के अलावा पशु मेला, बाजार, केशव मोड  केशव पथ तथा काफी संस्थाएं चल रही है। ऐसे महान पुरुष सदी में कभी-कभी ही जन्म लेते हैं। इस अवसर पर डॉ. रामजन्म सिंह, डॉ. रामआशीष सिंह, डॉ. कुमारी प्रियंका, फ्रॉग अंजुम डॉ.सिद्धनाथ सिंह ,कृष्णा सिंह, अजीत चौरसिया, डॉ.अमरेंद्र,संतोष कुमार,डा. धर्मेंद्र सिंह यादव, अभियंता संजीव कुमार उर्फ पिंकू सिंह, विश्वनाथ प्रसाद, आचार्य मयंक शास्त्री, सूर्यदेव सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुरेंद्र प्रसाद,राकेश मोहन,,मुड़ली सिंह के साथ सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी गण उपस्थित रहे।