आचार्य मयंक शास्त्री, बारूण(औरंगाबाद)
लगातार हो रही छापेमारी से बालू का अवैध खनन करने वालों में मच गया हड़कंप,जप्त हुए दस ट्रक कटवाए गए अवैध रास्ते
बारूण(औरंगाबाद):- बालू की अवैध खनन व ओवर लोडिंग के खिलाफ जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बारूण में छापामारी अभियान जारी है। शुक्रवार को बारूण प्रखंड के बारूण थाना क्षेत्र के शेखपुरा, बाबा बालू घाट,एनीकट बालू घाट, देवी बालू घाट व केशव घाट में अवैध खनन व ओवर लोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया। छापामारी अभियान में जिला खनन पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार सिंहा,एएसपी अभियान राजेश कुमार, एसडीपीओ अनुप कुमार,सीओ बसंत कुमार राय,प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद के साथ अदित्य माल्टीकौम के अधिकारी पंकज कुमार, कमलेश गौरव व मनोज गुप्ता शामिल रहे।
खनन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि बारूण के विभिन्न बालू घाट पर छापामारी की गई। एनीकट से अवैध ओभर लोड लदे दस ट्रक को जप्त किया गया है।वही कई घाटो मे रास्ते को कटवाया गया ताकि सोननदी से अवैध खनन न हो। सड़क के किनारे ट्रक खड़ी कर ड्राइवर और खलासी भाग निकले। इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा गया। कम्पनी के अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि सोन से अवैध उत्खनन को लेकर प्रशासन से शिकायत की गई थी। लगातार सूचना प्रशासन के वरीय अधिकारी को मिल रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए करवाई की गयी और दस ट्रकों को जब्त करने के साथ रास्ते को कटवाया गया।