सीबीएसई दसवीं परीक्षा परिणाम में
दीपक राज व लवली कुमारी ने पाया 95 प्रतिशत अंक
विवेक व लवली कुमारी ने सामाजिक विज्ञान में पाया 100/100 अंक
आचार्य मयंक शास्त्री
बारूण(औरंगाबाद):- बारूण प्रखंड स्थित जवाहर नवोदय विधालय के बच्चों ने सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में पास परसेंटेज 97.3 प्रतिशत व सबजेक्ट औसत 80.2 प्रतिशत रहा । विधालय की छात्रा लवली कुमारी व दीपक राज ने 95 प्रतिशत व रितु कुमारी ने 94.8 प्रतिशत, पुष्कर कुमार मौर्या व लुसी कुमारी ने 94.4 प्रतिशत, बिट्टू कुमार ने 94.2 प्रतिशत, अभिषेक कुमार ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विधालय में श्रेष्ठता घोषित किया। साथ ही सामाजिक विज्ञान में विधालय के विवेक राज ,लवली कुमारी ने 100/100 अंक प्राप्त कर विधालय को गौरवान्वित किया ।
इस उल्लासपूर्ण परीक्षा परिणाम से विधालय परिवार, सभी छात्र छात्राओं में सकारात्मक परिवर्तन की लहर है ।
विधालय के प्राचार्य रवीन्द्र कुमार सिंह ने सभी छात्र छात्राओं, शिक्षको को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी व बताया कि इस गुणवत्ता पूर्ण परीक्षा परिणाम से विधालय परिसर में एक नयी शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में सहायक सिद्ध आने वाले समय में विधालय अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों के लिए नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग में मील का पत्थर साबित हो सकता है। इस दौरान विद्यालय के मीडिया प्रभारी शिक्षक गणेश प्रसाद,राजेश शर्मा,आर.बी प्रसाद, वीके सिंह,पीएन यादव,बजरंगी प्रसाद, रेणु कुमारी,आर.बी सिंह, समरेंद्र सिंह ने टौपर छात्रों को बधाइयां दी।

