गौतम शर्मा
डेहरी/रोहतास
न्याय के लिए दर दर ठोकर खाने पर मजबूर। डालमियानगर चकन्हा पंचायत के मुखिया पुनम देवी ने अपने पति पप्पू यादव हत्या मामले में शामिल अब तक फरार चल रहे मुख्य
आरोपी पंकज यादव एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मुखिया पुनम देवी एवं मुखिया संघ ने रोहतास एसपी सत्यवीर सिंह से मांग की है। नहीं गिरफ्तार करने पर मांग की है।
बताते चलें कि 25-4-20 को रात्रि 9.30 बजे अपने एन एच दो सी कार्यालय से जेम्स स्कूल स्थित अपने आवास पर वाइक से लौट रहे थे उसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने चकन्हा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव को गोली मार दी थी। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया था। जहां 4 दिनों तक इलाजरत रहने के बाद पप्पू यादव ने दम तोड़ दिया था।
इस मामले को लेकर आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी फिर भी अभी तक मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जबकि पूर्व में 19 मई को मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर इन्द्रपुरी सहायक थाना पर अपने बच्चों के साथ धरना पर बैठ कर गिरफ्तारी की मांग की थी। जब धरना पर बैठ गई तो सुचना मिलते ही डेहरी एएसपी संजय कुमार थाने पहुंच कर महिला मुखिया को समझाते हुए कहा था की जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संतावना देने के बाद मुखिया ने धरना पर से उठी थीं। फिर भी अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से पंचायत के लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन पर मिलीभगत करने का आरोप लगाते हुए उंगली उठाने पर विवस हो रहे हैं।
वहीं इस संबंध में चकन्हा पंचायत के मुखिया पुनम देवी का कहना है कि घटना बिते लगभग ढाई महिने हो गया परंतु अभी तक मुख्य आरोपी पंकज यादव, मदन सिंह एवं साजिश कर्ता रामनाथ सिंह, कमलेश मोहन, भोला यादव आराम से खुले आम घुम रहे हैं। जैसे इनको किसी खादी खाकी का संरक्षण प्राप्त हो। हम सरकार एवं प्रशासन से मांग करते हैं कि जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षा में नहीं है तो जनता को कोई कैसे ख्याल रखेंगे। सरकार गूंगी और बहरी बनी हुई है इतने दिनों के बाद भी गिरफ्तारी पर सवाल उठता है कि मुख्य अभियुक्त एवं साजिश कर्ता अब तक प्रशासन क्यो नही पकड़ पा रही हैं। हमें प्रशासन पर संदेह होने लगा है कि कहीं आरोपी को बचाने एवं संलिप्त लोगों को लिपा पोती करने में लगे हुए हैं । साथ ही प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर तत्काल गिरफ्तारी नहीं हुई तो लॉक डाउन खत्म होते ही मै धरने पर बैठ जाउंगी।
इस संबंध में एएसपी संजय कुमार ने बताया कि मुख्य अभियुक्त के घर का कुर्की जप्ती की कार्रवाई की गई है फिर भी पकड़ से बाहर है अनुसंधान की जा रही है जल्द ही छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
