गौतम शर्मा
डेहरी/रोहतास
डेहरी ऑन सोन स्टेशन स्थित सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के एक रेलकर्मी को कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिलते ही इंजीनियरिंग विभाग के सैकड़ों रेलकर्मियों के होश उड़ गए थे। आनन-फानन में सहायक मंडल अभियंता कार्यालय को सील कर दिया गया था। सभी कर्मचारियों को कार्यालय आने पर पाबंदी लगा दी गई थी। तथा पोजिटिव हुए कर्मी की कांट्रेक्ट हिस्ट्री खंगाला जा रहा था। कांट्रेक्ट हिस्ट्री में पोजिटिव पाए गए रेलकर्मी से सीधे तौर पर कार्यालय अधीक्षक व इसीआरकेयू के संयुक्त सचिव अशोक कुमार सिंहा, नंदलाल सिंह, मुकेश कुमार, पिंटू कुमार, मनीष टिगा एवं संतोष लिंडा का नाम उजागर हुआ। जिसे सहायक मंडल अभियंता संत कुमार प्रजापति के आदेश पर सदर हॉस्पिटल में कोरोना की जांच कराई गई। जिसमें सभी के सभी 6 रेलकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिससे सुनकर सैकड़ों रेलकर्मियों ने राहत की साँस ली।
विदित हो कि यह कार्यालय संख्या की दृष्टि से सबसे बड़ी अॉफिस है। जिसके अंतर्गत शिवसागर स्टेशन से लेकर जाखिम स्टेशनों के बीच कार्य करने वाले इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग, जूनियर इंजीनियर, टेक्नीशियन, गैंगमेन, ट्रेक मेंटेनर, खलासी व वेल्डरों की संख्या तकरीबन 700 सौ के आसपास है।
