मयंक कुमार
बारूण( औरंगाबाद):- बारूण थाना क्षेत्र के बरूआ पुल के समीप नेशनल हाईवे दो पर ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत तो दूसरे व्यक्ति घायल हो गया। ग्रामीण ने बताया कि मृतक महिला 50 वर्षीय सुशीला देवी बारूण थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव के निवासी थी। सुशीला देवी अपने बेटे मनोज कुमार के साथ डेहरी से ठेला खरीद कर अपने घर वापस आ रही थी। इसी दरमियान पीछे से आर रही तेज रफ्तार में ट्रक ने रौंद डाला। जिससे सुशीला देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही उसके बेटा मनोज कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। घायल मनोज को ग्रामीणों ने डेहरी के निजी अस्पताल में भर्ती किया। वहीं दूसरी तरफ घटना को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम करके लगभग 3 घंटों तक अपनी मांगों को लेकर हंगामा करते रहे। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घटना की खबर सुनते ही बारूण दक्षिणी के जिला पार्षद उम्मीदवार दीपक कुमार यादव ने मृतक के स्वजन को नगद बीस हजार रूपये देकर आर्थिक मदद की। बारूण थाना के दरोगा अरविंद सिंह, लक्ष्मी पासवान व अर्जुन राम पुलिस दल लेकर पहुंचे लेकिन कोई एक न सुना। तत्पश्चात बारूण सीओ बसंत कुमार राय घटनास्थल पर जाकर घटना की जयजा ली एवं मृतक के स्वजन एवं ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सीओ ने आश्वासन दिया कि मृतक के स्वजन को सरकारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चार लाख रुपए का चेक दिया जाएगा। तब जाकर जाम हटी। पुलिस ने ट्रक UP44 AT 1802 जप्त करते हुए थाने लाई वही घटना के बाद चालक फरार हो गया।
