अकस अध्यक्ष रहे सुरेश गुप्ता को शोक
गौतम शर्मा
डेहरी। रोहतास
डेहरी शहर के स्टेशन रोड निवासी सफल व्यवसाई अभिनव कला संगम के पूर्व अध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता के निधन पर डालमियानगर ड्रीम हाउस में शोक सभा आयोजित की गई। अध्यक्ष प्रोफेसर रणधीर सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। तत्पश्चात सदस्यों ने कहा कि स्वर्गीय सुरेश गुप्ता एक सफल व्यवसाई होने के साथ-साथ अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। यही कारण था, की संस्था के अभिभावक के तौर पर वे संस्था के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी बेहतर जिम्मेदारी निभाई। उनके कार्यकाल में संस्था द्वारा ऑल इंडिया नाटक प्रतियोगिता के साथ-साथ कई बेहतर कार्य भी किए गए। उनके निधन से जहां समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। वहीं संस्था के सदस्य भी मर्माहत हैं। स्वर्गीय गुप्ता संस्था के अध्यक्ष के साथ-साथ सासाराम बाजार समिति के अध्यक्ष समेत कई सामाजिक संगठनों की जिम्मेवारी संभाल चुके हैं। मंगलवार की सुबह इलाज के क्रम में वाराणसी में उनका निधन हो गया था। इस दुख की घड़ी में संस्था के सभी सदस्य उनके परिजनों के साथ हैं। तथा उनके बेहतर कार्यशैली, कुशल व्यवहार व संस्था के हित में उनके द्वारा किए गए कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि सभा के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को लेकर सदस्यों को मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंस का पालन तथा अपने व अपने परिवार, समाज की सुरक्षा हेतु घरों में ही रहने, बेवजह बाहर नहीं निकलने की अपील सभी से की गई। शोक सभा में अन्य लोगों के अलावा संस्था के महासचिव कौशलेन्द्र कुशवाहा, सचिव कमलेश कुमार, कोषाध्यक्ष संतोष नीरज, अंकेक्षक शशि श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह, अधिवक्ता मनोज अज्ञानी, संजय सिंह यादव, वार्ड पार्षद रवि शेखर, कुंदन यादव, मुकुल मणि, प्रभात कुमार, राकेश यादव, ज्योति कुमार सिन्हा, मनीष सिंह राजपूत आदि शामिल थे।