दबंगों ने निवस्त्र कर पीटा

गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
दबंगों ने नौकरानी को  ,निवस्त्र कर पीटा, चोरी की आरोप लगाया, पुलिस को सूचना देना मुनासिब नहीं समझा, डालमियानगर  डेहरी थाना क्षेत्र के पूर्वी मोहन बिघा मुहल्ले में दबंगों ने अपने नौकरानी पर चोरी का आरोप लगाते हुए  निवस्त्र कर पीटा मानवता हुआ शर्मसार किया। धनटोलिया मुहल्ले के निवासी रानी देवी ने अपने प्राथमिकी दर्ज मे बताई है कि पूर्वी मोहन बिघा निवासी नंदु कुमार गुप्ता के घर चौका वर्तन करती थी चोरी के आरोप लगाते हुए बेरहमी से पीटाई की इस सबंध मे रानी देवी ने मारपीट की आरोप लगाते हुए बबलू कुमार गुप्ता, नंदु कुमार गुप्ता, मालकिन के खिलाफ मामला दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पडताल किया जा रहा है।