कमलेश कुमार मिश्रा
डेहरी/रोहतास
न्यू सिधौली वार्ड नंबर तीन में नहीं है पीसीसी सड़क व नाले का निर्माण मार्ग में सालों भर जलजमाव से लोगों में आक्रोश डालमियानगर न्यू सिधौली वार्ड नंबर तीन में कन्हैया सिंह के मकान से लेकर अरुण सिंह के मकान होते हुए नारायण टोला मुख्य मार्ग में जोड़ने वाले पीसीसी सड़क व नाले का निर्माण कार्य नहीं होने से लोगों में काफी आक्रोश है. स्थानीय निवासी अनिल कुमार रमेश सिंह सुनील कुमार ललन कुमार अशोक सिंह आदि लोगों ने बताया कि सड़क व नाले का निर्माण नहीं है. जिसके कारण लोगों के घरों से निकलने वाले नाले का पानी मार्ग में ही सालों भर फैला रहता है. मजबूरन लोगों को नाले के पानी से होकर गुजारना पड़ता है. लोग घर से जब साफ सुथरा वस्त्र धारण कर घर से निकलते हैं और उन्हें नाले के पानी में होकर गुजारना पड़ता है उस वक्त लोगों का गुस्सा नगर परिषद की व्यवस्था पर फूट पड़ता है. वही उस मोहल्ले में अति आवश्यक कार्य होने के बाद भी बाहर से आने वाले लोग नाले के पानी देख लौट जाते हैं. मार्ग में जलजमाव से खासकर महिलाओं को काफी परेशानी होती है.हालांकि नगर परिषद द्वारा कुछ दिनों पहले 24 लाख 50 हजार रुपए की लागत से पीसीसी सड़क नाले का निर्माण कार्य का शिलान्यास वार्ड पार्षद रवि शेखर ने नारियल फोड़कर किया था. सड़क निर्माण कार्य अब शुरू होगा इस खुशी में लोगों द्वारा पार्षद रवि शेखर को काफी सराहा गया. शिलान्यास के दो माह बीत गए लेकिन निर्माण कार्य की शुरुआत अब तक नहीं किया गया।