चोरों ने की ज्वेलरी की दुकान में चोरी,

गौतम कुमार
डेहरी /रोहतास 
 डेहरी थाना क्षेत्र के अम्बेडकर चौक के समीप इलाके में एक बार फिर से चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया और ज्वेलरी व नकदी आसानी से ले उड़े। चोरी की यह पूरी घटना सिसिटीवी के फुटेज से एवं खोजी स्वान कुत्तों की मदद से पुलिस छानबीन कर रही है।
बि पी फैन्सी ज्वेलर्स दुकान के मालिक बजरंगी सेठ को सुबह फोन पर चोरी की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि रात 8 बजे दुकान बंद की थी। सुबह में उन्हें फोन कर बताया कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। उन्होंने दुकान पर आकर पुलिस को फोन कर चोरी की सूचना दी।
थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि टीमें बना दी गई हैं और चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और फिंगर प्रिंट वगैरह लिए। उन्होंने कहा कि सिसिटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में साइबर सेल की भी सहायता ली जा रही है।