कमलेश कुमार मिश्रा
डेहरी/रोहतास
डालमियानगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक ईएसआई अस्पताल बाउंड्री के पश्चिम नहर पर शराब बेची जाने के खिलाफ शुक्रवार को महिलाओं ने जोरदार खिलाफ किया है। महिला बसंती देवी रीना कुंवर लखपातो देवी आदि महिलाओं ने वार्ड पार्षद रीना देवी से मिलकर बताया कि कोरोना वायरस को लेकर कहीं कोई काम धंधा नहीं मिल रहा है जिसके कारण घर खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है यदि कहीं कुछ मिल भी गया तो उसमें हमारे घर के मर्द शराब पी जाते हैं घर के बगल में शराब बेचे जाने से उन्हें शराब के लिए कहीं जाना नहीं पड़ता वही सहजता से शराब मिल जाता है। उनके शराब पीने से हम लोगों का घर बर्बाद हो रहा है. इसलिए आप पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करा शराब बिक्री पर शिकंजा कसवाने का कार्य करें नहीं तो हम लोगों का घर बर्बाद हो जाएगा।
