मयंक शास्त्री
बारूण(औरंगाबाद):- प्रखंड क्षेत्र के सोन नदी से अवैध तरीके से बालू खनन करने वाले ट्रैक्टर माफियाओ के विरूद्ध बुधवार को लगातार सुबह से ही छापेमारी चली। जिसमें छापेमारी दल में शामिल अधिकारी और पुलिस बल द्वारा ट्रैक्टर से सोन नदी के बीचों बीच जाकर छापेमारी की। जिसमें एसडीएम डा.प्रदीप कुमार, जिला खनन पदाधिकारी मुकेश कुमार, एसडीपीओ अनूप कुमार,सीओ बसंत कुमार राय व प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद,नरारी थानाध्यक्ष रामराज सिंह अपने पूरी दल बल के साथ शामिल थे। छापेमारी के दौरान सहसपुर, एनीकट,डीहरा,देवी घाट सहित कोचाड़ व गेमन पुल के समीप अभियान चलाया गया। जिसमे बालू लाद रहे संलिप्त लोग व ट्रैक्टर को पकड़ने को लेकर एसडीएम समेत सभी अधिकारी सोन नदी में गए व छापेमारी की। हालांकि छापेमारी दल को देखते ही बालू में संलिप्त लोग अपने गाड़ियों को छोड़ कर सोन नदी के पानी मे कूद भाग गए। एसडीएम डा.प्रदीप कुमार ने बताया कि बारूण में अवैध बालू खनन को लेकर मिल रही शिकायतों पर छापेमारी की गयी है। जिसमें बारूण नरारी थाना क्षेत्र के विभिन अवैध जगहों पर छापेमारी की गयी है। जिसमे 17 ट्रैक्टर और एक ट्रक को पकड़ा गया है। जिस पर अवैध सोन नदी से खनन किया हुआ बालू लदा हुआ है। पकड़े हुए सभी वाहनों से जुर्माना खनन व परिवहन विभाग के द्वारा वसूला जाएगा। जरूरत पड़ने पर प्राथमिकी दर्ज करने की भी करवाई की जाएगी,वही अवैध खनन को रोकने को लेकर चेक पोस्ट भी बनाये जा रहे है।