मयंक कुमार
बारूण(औरंगाबाद):- अवैध बालू खनन व परिवहन को रोकने को लेकर बारूण के विभिन जगहों पर अभियान चलाया गया। वही बारूण में स्तिथ जल विधुत परियोजना के साइट इंजीनियर उदय सिंह के द्वारा किये गए शिकायत के आलोक में परियोजना के समीप ही बैरिकेडिंग लगायी गयी है। इसके पूरी जानकारी देते हुए खनन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि लागतार अवैध बालू के विरुद्ध कारवाई की जा रही है। वही इसे रोकने को लेकर चेक पोस्ट व बैरिकेडिंग भी लगायी जा रही है। वही बताया की ट्रक व ट्रैक्टर के द्वारा बालू के ढुलाई के कारण जल विधुत परियोजना डीएलआर ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गयी है। जबकि इसका निर्माण हल्के वाहनों आवगमन के लिए बनाया गया था। बड़े वाहनों के परिवहन से पुल टूटने की आशंका बनी रहती है। वर्तमान में ब्रिज की रेलिंग पूरी तरह से टूट चुकी है। अगर ऐसा ही रहा तो विधुत आपूर्ति भी बाधित हो सकती है और राजस्व का काफी नुकसान हो जाएगा। ऐसे में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जल विधुत परियोजना के डीएलआर ब्रिज के पास ही बैरिकेडिंग लगाया जा रहा है। ताकि बड़ी वाहनों का आवगमन रूक सके। वही कहा कि बैरिकेडिंग लगाने से एनीकट घाट से अवैध बालू जो माफियाओ के द्वारा निकाला जा रहा है,उस पर भी खासा असर पड़ेगी। इस तरह से बड़ी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बाधित हो जाएगी। मौके पर सीओ बसंत कुमार राय और प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद अपने दल बल के साथ शामिल रहे।
