नहीं थम रहा वाहन चोरी की घटनाएं

कमलेश कुमार मिश्रा
डेहरी/रोहतास
दो माह में चार वाहनों की चोरी,
पुलिस के कार्य शैली पर उठ रहे सवाल,
डालमियानगर  स्थानीय थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से घट रही वाहन चोरी की घटनाओं से जहां चोरों की मनोबल बढ़ता जा रहा है वही पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल उठने लगे हैं. लगता है  वाहन मालिकों का अब वाहन सुरक्षित नहीं रहेगा. जिस तरह से शहर के विभिन्न इलाकों से वाहन चोरी की घटनाएं हो रही हैं उससे वाहन मालिकों मैं अपनी वाहन चोरी हो जाने की भय सताने लगा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जून माह में न्यू गंगोली मोहल्ले से शिव कुमार यादव का बेलोरो  गाड़ी, मकराईन गांव से एक बोलेरो चोरी हो जाने की घटना से अभी लोगों में भय के साथ चर्चा चल ही रहा था तभी इसी माह में एक और घटना मंगलवार की रात बसावन पथ एवं छाई रोड से एक-एक बाइक की चोरी की घटना घटित हो गई. इस घटना से वाहन मालिक काफी आहत हैं. इस संदर्भ में जय भारती सेवा संस्थान के विनय मिश्रा कहते हैं कि क्षेत्र में चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ा गया है जैसे चोरों का सरगना यहां कार्य कर रहा हो. यदुवंशी सेना के संरक्षक नंद यादव कहते हैं कि चोरी की घटनाओं से अब लगता है कोई भी वाहन मालिकों का वाहन सुरक्षित नहीं है. उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहे तो उनके थाने क्षेत्र से किसी प्रकार की चोरी की घटना घटित नहीं हो सकता. लेकिन दुर्भाग्य है वे अपना कार्य ठीक से नहीं करते नतीजतन चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. इन घटनाओं में यदि किसी एक वाहन को भी बरामदगी किया गया होता या फिर उन चोरों की गिरफ्तारी हुआ होता तो शायद पुलिस के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ जाता।