मयंक कुमार
बारूण(औरंगाबाद):- बीती रात गुरूवार को भी बारुण से एक बोलेरो गाड़ी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गयी। जिस मामले में पीड़ित पक्ष ने आवेदन देकर बारूण थाना में शिकायत दर्ज की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ीत पक्ष औरंगाबाद जिला के खैरी गाँव के निवासी रजनीश सिंह ने बताया है कि वे किराये पर बारूण ब्लॉक के समीप सूर्यदेव सिंह के मकान में रहते थे। वे एनटीपीसी के किसी कम्पनी में कार्यरत थे। आने जाने को लेकर कम्पनी की गाड़ी बोलेरो रखे हुए थे। जिसका नंबर BR06 PC 3047 है। बुधवार की रात में ब्लॉक मोड़ के समीप किराये की घर के पास से गाड़ी खड़ी थी। अगले सुबह गुरूवार को उनकी गाड़ी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गयी। ज्ञात हो कि बारूण में दो सप्ताह से लगातार प्रतिदिन गाड़िया चोरी हो रही है। लगभग बारूण से एक दर्जन से भी अधिक गाड़िया चोरी हो चुकी है। प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि पीड़ित पक्ष के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसे लेकर छानबीन चल रही है।
