लगाई गई ब्रैकेटिंग

मयंक कुमार

बारूण (औरंगाबाद):-  बारूण प्रखंड के जल विद्युत परियोजना के समीप रास्ते पर आज से कुछ दिन पूर्व बालू की अवैध ढुलाई रोकने के लिए प्रशासन के द्वारा लगाई गई पांच फिट का अवरोधक गेट यानी ब्रैकेटिंग से स्थानीय ग्रामीण किसानों को हो रही समस्या को जिला पदाधिकारी से लिखित आवेदन देकर शिकायत की है। धमनी के लालचंद चौधरी,पड़रिया के रामजी सिंह,राकेश कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह,पप्पू कुमार चौधरी,आलोक कुमार, राजकिशोर सिंह, अभिषेक कुमार, संतोष कुमार के साथ अन्य कई ग्रामीणों ने बताया कि जल विद्युत परियोजना के समीप रास्ते पर पांच फिट का बैरिकेडिंग लगाया गया है,जिससे आने जाने में लोगों को दिक्कतें हो रही है। इस रास्ते से धमनी और बारूण पंचायत के विभिन्न गांव जैसे धमनी, पड़रिया, छक्कन बिगहा,भुंईया टोला,चंद्रविगहा, हसनपुरा, भुलनविगहा, बनकट, नरचाही, आदी कई गांव को जोड़ता है। पांच फिट पर बैरिकेडिंग होने से कृषि कार्य हेतु ट्रेक्टर व अन्य सम्बंधित कृषि यंत्र उपकरण के साथ बाईक व पैदल पार होना मुश्किल हो गया है। बताया कि छोटो वाहन एम्बुलेंस आदी भी पार नही हो सकता। जिससे भारी सम्स्या हो रही है। कहा कि इसकी शिकायत जिला पदाधिकारी के साथ सम्बंधित अधिकारियों को भी आवेदन देकर समस्या से निजात पाने के लिए अपिल किया गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि बैरिकेडिंग को जांच पड़ताल करते हुए लगाई गई बैरिकेडिंग को हटाया जाए। इधर मामले को लेकर सीओ बसंत कुमार राय ने बताया कि ब्रेकिंग हटाने के आलोक में ग्रामीणों के द्वारा आवेदन प्राप्त हुई है। कहा कि
 है कि जल विद्युत परियोजना के अधिकारियों के द्वारा शिकायत की गई थी कि विद्युत परियोजना के लिए बनाए गए पुल भारी वाहन चलने से क्षतिग्रस्त की स्थिति में आ चुकी है। पुल क्षतिग्रस्त ना हो इसलिए ब्रैकेटिंग की मांग की गई थी। जिला प्रशासन के आदेशानुसार पुल पर ब्रैकेटिंग को लगाया गया था। लेकिन इधर ग्रामीणों से मिली शिकायत पर पहल की जा रही है।