मारपीट कर पैसे और मोबाइल को छीना


मयंक कुमार
बारूण( औरंगाबाद):-  बारुण थाना क्षेत्र के गौरी बिगहा गांव के समीप बारूण- नबीनगर सड़क पर मंगलवार की रात बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने एक राहगीर के साथ मारपीट करते हुए उसके मोबाइल और पैसे कुछ छीन लिए। विगत कई दिन पहले भी बारूण में मोटरसाइकिल की चोरी की खबर लगातार आते रही है। जिस व्यक्ति के साथ मारपीट कर पैसे और मोबाइल छीने गए हैं, वह व्यक्ति बारूण प्रखंड के शंकरपुर ग्राम के निवासी मिट्ठू सिंह बताए गए। मिट्ठू सिंह ने बताया कि मैं बारूण बाजार  में खाद खरीदने के लिए साइकिल से गया था। खाद नहीं मिलने के उपरांत रात्रि करीब 8 बजे अपने घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान गौरी बिगहा पुल के पास साइकिल के चैन उतर गया। चैन चढ़ाने के लिए मोबाइल का फ्लैश जलाकर जैसे ही साइकिल के पास बैठे वैसे ही एक बाइक पर सवार तीन अपराधी मुंह बांध कर आए और मेरे साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया और मेरे पास से एक मोबाइल और 7500 रूपैय छीन लिया।  पैसे और सामान छीन कर बिना नंबर की मोटरसाइकिल से तीनों सवार होकर भागने लगे। उसी दरमियान उसकी गाड़ी बंद हो गई और इधर हल्ला कर के ग्रामीणों को जब बुलाया तो तीनों अज्ञात अपराधी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग निकले। इधर मौके पर पहुंचा धमनी पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि धर्मजीत यादव ने बताया कि इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। कहा कि करीब 8 बजे के आसपास इस तरह की घटना को अपराधियों के द्वारा अंजाम देना ग्रामीणों के लिए खतरे का संकेत है। कहा कि मोटरसाइकिल को जप्त करते हुए बारूण पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने बिना नम्बर के पलसर मोटरसाइकिल को थाने लाई। इधर प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने कहा कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है और जिस व्यक्ति के साथ घटना हुई है उसके द्वारा आवेदन भी प्राप्त हुआ है। जिस आलोक में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।