दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में कई लोग घायल

मयंक कुमार

बारूण (औरंगाबाद):-  बारूण थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव में मंगलवार के देर शाम को सैलून की दुकान को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट मे कई लोग घायल हो गए।  बताया जाता है कि इंग्लिश गांव के निवासी बलवीर सिंह का दुकान था जो अपना दुकान भाड़े पर इंग्लिश गांव के ही विजय ठाकुर को सैलून खोलने के लिए दिया  था। कुछ दिन से विजय ठाकुर अपना सैलून बंद किए हुए थे। आरोप है कि बंद सैलून में बलबीर सिंह ने ताला बंद कर दिया। जिससे लेकर तनाव बढ़ी थी। घायल ग्रामीण मिथुन ठाकुर ने बताया कि बंद ताले को विजय ठाकुर तोड़ दिए इसी को लेकर दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी डंडे से मारपीट भी हो गई। बताया जाता है कि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। घटना की खबर सुनते ही बारूण पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर माहौल को नियंत्रित किया और घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजें। बताया जाता है कि मारपीट में बलवीर सिंह, अरविंद सिंह, लक्ष्मी सिंह, विजय ठाकुर, राजेश ठाकुर, कांता ठाकुर, निरंजन ठाकुर, मिथुन ठाकुर की चोट गंभीर रूप से लगी है। कई व्यक्तियों का सिर भी फट गया है। वहीं विजय ठाकुर का पैर भी टूट चुका है। घायल व्यक्तियों को नाजुक स्थिति देखते हुए रेफर भी किया गया है। इधर बारूण प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मारपीट की घटना की सूचना प्राप्त हुई है और सब की इलाज भी हो रही है खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से थाने में आवेदन नहीं दी गई थी कहा कि आवेदन मिलते ही कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी।