अधिवक्ता पुत्र सन्नी राज सीबीएससी टॉप 10 में शामिल
गौतम कुमार
डेहरी। रोहतास
शहर के न्यू डिलियाँ निवासी अधिवक्ता पुत्र मॉडल स्कूल का छात्र सन्नी राज ने 97 फ़ीसदी से अधिक अंक लाकर सीबीएसई 10वीं में जिले में टॉप टेन मे अपना स्थान प्राप्त किया है। इससे जहां उसके परिजनों वसा पार्टियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वही मॉडल स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर आरपी साही, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष मुकेश पांडेय डॉ अरविंद कुमार समेत अन्य ने छात्र व उसके माता-पिता को बधाई दी है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार न्यू डीलियां निवासी अधिवक्ता राजेंद्र कुमार के पुत्र सन्नी कुमार को सीबीएसई 10वीं परीक्षा में कुल 97,6% अंक प्राप्त हुए हैं। जिसमें गणित के विषय में कुल 100 में 100 अंक प्राप्त हुए हैं। सन्नी राज का कहना है, कि भविष्य में वह आईटी सेक्टर में देश दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए आगे की पढ़ाई करेगा। मां निर्मला देवी का कहना है, कि पुत्र ने शैक्षणिक सफलता हासिल कर पूरे परिवार व शहर को गौरवान्वित किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय संयोजक मनीष कुमार उपाध्याय, जदयू नेता बिंदा चंद्रवंशी, इंद्र कुमार बाघा, राजद नेता मनीष कुमार सिन्हा आदि ने सन्नी राज को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं बड़ा भाई 12वीं का छात्र आदित्य कुमार भी छोटे भाई की सफलता से उत्साहित है।