बारूण मे लॉक डाउन का दिखा असर


आचार्य मयंक शास्त्री
 औरंगाबाद(बारूण)
बारूण(औरंगाबाद):- कोरोना वायरस से बचाव को लेकर बारूण में गुरूवार से लॉक डाउन जारी हो गया है। कोरोना से संक्रमित मरीज की बेतहाशा वृद्दि होने से फल स्वरूप राज्य सरकार ने पुनः लॉक डाउन जारी की है। डीएम के आदेशानुसार बारूण  समेत विभिन्न क्षेत्रो मे स्थानीय पदाधिकारी द्वारा लॉक डाउन को लेकर गश्ती तेज कर दी है। बारूण मे अति अनिवार्य वस्तुओं वाली दुकान को छोडकर सभी दुकानें बंद दिखे। केशव मोड़, केशव मार्केट, बारूण बाजार मे सनाटा पसरा हुआ है। होटल भी बंद दिखी। पदाधिकारी भी मुस्तैद दिखे। माईक से एलाउंस भी किया जा रहा है। बारूण मे डीटीओ अनिल सिंहा,सीओ बसंत कुमार राय व प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद द्वारा भम्रण कर शक्त निर्देश दिया है की जो भी लॉक डाउन का नियम का उल्लंघन करेंगे। उनके खिलाफ शक्त कानूनी करवाई की जाएगी। डीटीओ ने लोगो से अपील किया है की मास्क को लगाएं बगैर घर से बाहर न निकले। बेवजह वाहन न चलाएं अन्यथा पकड़े जाने पर उनसे फाईन लिया जाएगा। कुछ बाईकर को बिना हेमलेट वाले से जुर्माना भी वसुला गया। बालू वाली वाहन चलेगी लेकिन अंडरलोड। कहा की ऐसे समय मे सबो को मिलजुलकर सहयोग करने कई आवश्यकता है। ताकि कोरोना जैसे महामारी से बचा जा सके।