दस वर्षीय किशोर लापता

काम्लेश कुमार मिश्रा
डेहरी/रोहतास
दस वर्षीय किशोर लापता, डेहरी रेलवे स्टेशन से लावारिस हालत में साइकिल  मिला, डालमियानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज, डेहरी डालमियानगर थाना क्षेत्र के सनाथ बिघा निवासी सुदेश्वर सिंह ने अपने दस वर्षीय पुत्र रुस्तम राज की लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।डालमियानगर थाने में अपने प्राथमिकी दर्ज मे बताया कि मंगलवार को घर से बोलकर गया था कि मै अपने साइकिल से टियूसन का पता करने मथुरा पुर कालोनी में जा रहे हैं।  जब किशोर शाम तक घर नही पहुंचा तो काफी खोजबीन की परन्तु कही पता नहीं चला डेहरी रेलवे स्टेशन बुकिंग काउंटर के पास से लावारिस हालात मे साइकिल मिला। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी संख्या ,435/2020 दर्ज किशोर को खोजबीन की जा रही हैं।