गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
सबका साथ सबका विकास को लेकर चलते हुए माननीय प्रधानमंत्री जन-जन के नेता श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति सबका विश्वास दृढ़ है उनके कार्य काल ऐतिहासिक है और युद्ध स्तर पर देश मे बिकास हो रहा है माननीय मोदी जी को देश के मुखिया के रूप मे पाकर जनता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है
उक्त बाते श्री रिंकु सोनी ने प्रधानमंत्री जी के पत्रक बांटने के क्रम मे जनता को बताते हुए कोरोना काल मे इच्छा शक्ति के साथ मजबूती प्रदान करते हुए लोगो को बताया तथा पत्रक वितरण किये डेहरी विधानसभा के डिलिया वार्ड संख्या 20 मे पत्रक बांटते हुए उन्होंने जनता को कोरोनावायरस महामारी मे बचाव एवं सामाजिक दूरी तथा मांस्क का प्रयोग करने को भी जरूरी करार देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के कार्यकाल का लेखा-जोखा इस पत्रक में वर्णित है जिसको आप पढ़े सुने समझे और दूसरों को भी बताएं कि आप के प्रधान सेवक कि किए हुए कार्य को पुरे विश्व के नेताओं ने सराहा है इस वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य प्रकोष्ठ के रोहतास जिला सहसंयोजक विशाल सिंह ने किये मुख्य रूप से एनडिये के पूर्व प्रत्याशी सह भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी साथ भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष जयप्रकाश कश्यप, वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य अभिजित रॉय, प्रिंसी सिंह, करण सिंह, विश्वजीत सिंह, पीयूष सिंह, दीपांकर रॉय, रजनिश सिंह, रौशन कुमार, अमित सिंह आदि लोग उपस्थित थे ।