फॉर्म भरने के लिए कॉलेज में छात्राओं की उमड़ी भीड़


मुकेश पाण्डेय
डेहरी /रोहतास

लॉकडाउन के कारण बंद हुए महाविद्यालयों में धीरे धीरे छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ने लगी है.पार्ट थर्ड का फॉर्म भरने के लिए महिला कॉलेज डालमियानगर में शुक्रवार को छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी.महाविद्यालय प्रशासन द्वारा कालेज परिसर में आने वाले सभी छात्राएं,अभिभावक,प्रोफेसर व कालेज कर्मियों के लिए मास्क लगाकर प्रवेश करना अनिवार्य कर दिया गया है.परिसर में आने वाले उक्त सभी लोगों के हाथों को सेनीटाइज करने की व्यवस्था भी महाविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई है.फी काउंटर के सामने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लंबी दूरी तक पेंट से बनाए गए खाने में छात्राएं खड़ी होकर फॉर्म भरने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखीं.इस कोरोना काल में कोई संक्रमित ना हो इसलिए विद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक सिंह स्वयं फीस काउंटर के बाहर खड़े होकर छात्राओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश व कर्मियों से छात्राओं के हाथों को सेनीटाइज कराते हुए दिखे.उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए महाविद्यालय में फॉर्म भरने का कार्य कराया जा रहा है.इस दौरान खंड दो की परीक्षा फल में त्रुटि के कारण कई छात्रा फॉर्म भरने से वंचित रहने के भय से काफी चिंतित दिखीं. उन छात्राओं द्वारा उक्त बात की शिकायत महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सिंह से की गई जिस पर प्राचार्य महोदय ने कहा कि खंड दो की परीक्षाफल में त्रुटि सुधार के लिए छात्राओं से आवेदन लेकर विश्वविद्यालय को भेजने की प्रक्रिया जारी है.उन्होंने यह उम्मीद जताया कि परीक्षा फॉर्म भरने के पहले खंड दो की परीक्षा फल में व्याप्त सारी त्रुटियों को दूर कर लिया जाएगा.विदित हो कि उक्त महाविद्यालय में करीब 900 छात्राएं फॉर्म भरने के लिए है जिनमें करीब 150 छात्राओं द्वारा अब तक पार्ट थर्ड का फॉर्म भरा जा चुका है. महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्राओं के हित में फॉर्म भरने के दौरान की गई सुरक्षा व्यवस्था पर छात्राएं काफी खुश  दिखीं. छात्रा नीलम कुमारी,प्रतिमा कुमारी,रानी कुमारी,अंतिमा कुमारी, रेनू कुमारी आदि ने फॉर्म भरने के लिए कालेज प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था पर प्राचार्य श्री सिंह व अन्य कर्मियों को धन्यवाद देते हुए यह कहा कि खंड दो की परीक्षा फल में त्रुटि के कारण  कुछ छात्राएं चिंतित है उनकी चिंता  को दूर करने के लिए  प्राचार्य महोदय लगे हुए हैं,यह जानकर हम सभी छात्राओं को  काफी खुशी हुई.उन छात्राओं ने पूर्ण विश्वास के साथ कहा कि त्रुटि को दूर कर सभी छात्राओं का फॉर्म भरवाने में कालेज प्रशासन  सफल होगा.