कमलेश कुमार मिश्रा
डेहरी/रोहतास
डेहरी डालमियानगर दरीहट थाना क्षेत्र के टड़वा गाँव के समीप डेहरी नासरीगंज मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात अनियंत्रित ट्रक ने टेलर में मारी टक्कर,ट्रक चालक घायल पुलिस ने चालक ललन कुमार को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।
प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि देर रात लगभग 10:30 बजे के करीब नासरीगंज रोड से आ रही ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही गिट्टी लदी ट्रेलर में जा टकराई। वही ट्रेलर संख्या एनएल 01 एडी 7618 के चालक ने आमने-सामने की टक्कर से बचने के लिए टेलर को बाय दबाने का प्रयास किया तो गाड़ी पेड़ में जाकर टकरा गई हालांकि ट्रेलर का ड्राइवर सुरक्षित है जबकि ट्रक संख्या बीआर 01 जीसी 0370 के चालक लल्लू सिंह जो नासरीगंज थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है।