कमलेश कुमार मिश्रा
डेहरी/रोहतास
बरसात के पहले मुख्य नाले की सफाई के लिए उठी मांग, डालमियानगर स्थानीय पीएनबी एटीएम से लेकर ईएसआई अस्पताल गेट के उत्तरी बाउंड्री तक मुख्य नाले की सफाई कार्य बरसात से पहले कराने की मांग लोगों ने नगर परिषद् से किया है. स्थानीय निवासी सुनील शर्मा बिहारी शर्मा छोटू कुमार गुप्ता हरेराम गुप्ता आदि लोगों ने बताया कि मुख्य नाले की सफाई कार्य लगभग तीन दशकों से नहीं कराया गया है. जिसके कारण नाला का पानी ओवरफ्लो हो जहां-तहां फैला हुआ है . वही डेहरी अकोढ़ी गोला मुख्य मार्ग मैं मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के सामने सालों भर नाले का पानी फैला रहता है. मार्ग में जमा पानी के कारण छोटी बड़ी वाहनों के गुजरने से नाले की पानी का छिटा लोगों पर पड़ जाता है. जबकि उक्त स्थल मे पानी के जमाव हो जाने से मार्ग भी गड्ढे में अक्सर तब्दील हो जाता है. उन्होंने बताया कि बरसात के पहले मुख्य नाले की सफाई कार्य नहीं कराया गया तो नाले का पानी लोगों के घर से निकालना मुश्किल हो जाएगा. वही वार्ड पार्षद चंदन सिंह का कहना है कि मुख्य नाले के ठीक सामने से दूसरे नाले का निर्माण कार्य के लिए आवंटन हो गया है शीघ्र कार्य शुरू कर दिया जाएगा।