गौतम कुमार
डेहरी रोहतास
पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र के विकास में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता.उनके सिद्धांतों पर चलकर भाजपा ने राष्ट्रहित में जो कार्य किया है वह विश्व के लिए मिसाल बन गया है.उक्त बातें डेहरी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी ने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष विक्रम कुमार उर्फ बबलू जी के निवास स्थान पर आयोजित बलिदान दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही.उन्होंने कहा कि आज देश विषम परिस्थिति से गुजर रहा है.ऐसे में श्यामा बाबू के सिद्धांत हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण व अनुकरणीय हो गया है.श्री सोनी ने कहा कि उनके सिद्धांतों पर चलते हुए पूरे भारत वर्ष के भाजपा के साथी देश प्रेम की भावना से लबालब हैं व देश हित में ही हर कार्य को करना जानते हैं.कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष बबलू जी ने कहा कि हम आज ऐसे ऐतिहासिक पुरुष का बलिदान दिवस मना रहे हैं जिन्होंने हम भारतीयों को विश्व में मान सम्मान दिलवाया.उनके बताए रास्ते पर चलकर हम हर क्षेत्र में विश्व का नंबर वन देश बन सकते हैं.इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण कुमार दुबे,भाजयुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष जयप्रकाश कश्यप,वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक विशाल सिंह,वेद प्रकाश यादव,सुरेंद्र ठाकुर,युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष साकेत कुमार वर्मा,मिंटू विश्वकर्मा,अशोक सोनी,संतोष सोनी, विक्की सोनी,प्रिंस कुमार सिंह,भोला गुप्ता,सुरेंद्र कश्यप,अजय कुमार यादव,मनीष कुमार उर्फ गब्बर,अनुज सोनी,आदित्य कुमार,दीपक कुमार, भानु कुमार,धर्मेंद्र सोनी आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्यामा बाबू के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया.