श्रद्धांजलि देते हुए चीनी उत्पादों का बहिष्कार किया गया

गौतम कुमार
डेहरी /रोहतास
चीन की हरकतों से बौखलाए डेहरी के लोग।और नगर जिला और पूरे बिहार के व्यवसायियों से अपील  कि वह चीनी उत्पादों का इस्तेमाल ना करें। राष्ट्रीय जनता दल ने चीन के साथ संघर्ष में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए डेहरी थाना चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर   शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।  डेहरी विधानसभा के उपचुनाव में राजद प्रत्याशी रहे फिरोज हुसैन ने  भी चीन की कायरतापूर्ण करवाई की निंदा करते हुए
भारतीय सेना के शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए उन्हें श्रध्दा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर बुचुल सिंह यादव, शहनवाज खान अशफाक खान, तुषार यादव, अमरेन्द्र पाल, अतहर इमाम ,पिरमोहम्मद राइन आदि अनेकों राजद नेता उपस्थित थे