परिजनों के आँशु पोछने दरिहट पहुचे भाजपा नेता

गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
डेहरी विधानसभा क्षेत्र के शहर के वार्ड नंबर 16 में भाजपा कार्यकर्ता के घर जाकर  उनके भाई के निधन पर जताया शोक वही दरिहट ग्राम निवासी सुजीत सोनी के पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद उनके घर पहुंच कर भाजपा के युवा नेता व डेहरी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में एनडीए के प्रत्याशी रहे जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी ने परिजनों के आंसू पोछे व इस दुःख की घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त किया व परिजनों को आर्थिक मदद करने के साथ हर प्रकार का सहयोग करने का आश्वासन दिया। विदित हो कि पाली ओवरब्रिज के पास बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से पिछले दिनों सुजीत सोनी का निधन हो गया था।श्री सोनी के साथ रहे भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष विक्रम कुमार उर्फ बबलू जी डिश वाले, पूर्व पार्षद राकेश सिन्हा, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सोनी, स्वर्णकार समाज एवं विकास सोध संस्थान के जिला अध्यक्ष सुनील शरद, संतोष सोनी, राजद के डेहरी प्रखंड अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भी अपनी शोक संवेदना ब्यक्त किया। श्री सोनी से मिलकर ग्रामीण जनता ने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा ओवरलोडिंग बालू एवं सड़क पर गिरे बालू के खिलाफ प्रशासन द्वारा करवाई की जाती तो सुजीत सोनी की जान नहीं जाती। श्री सोनी ने कहा कि जो छती हुई है ।उसे कोई भी व्यक्ति पूरा नहीं कर सकता है। इसकी  शिकायत ऊपर के पदाधिकारी से की जाएगी। ग्रामीण जनता से शांति बनाने का अपील करते हुए कहा सरकार के द्वारा जो मिलने वाली राशि है उसको दिलवाने में हम और हमारे पार्टी के लोग मृतक के परिवार को पूरा मदद करेंगे। उसके बाद उन्होंने फोन कर एसडीएम से जल्द मुआवजा दिलाने को लेकर बात की। वहां से आने के बाद श्री सोनी डेहरी नगर के वार्ड नंबर 16 में भाजपा कार्यकर्ता विनोद गुप्ता के घर पहुंच कर उनके भाई संतोष गुप्ता जो कैंसर से पीड़ित थे उनके दो दिन पूर्व हुए निधन पर परिजनों से मिल कर शोक जताया.