शराब के साथ इंडिगो कार जप्त




अशोक सिंह
अकोढ़ी गोला
 दरिहट अकोढ़ी गोला पथ पर  इनाम चौक दरिहट में शुक्रवार की रात पुलिस शराब लदे एक कार जप्त किया है. चालक मौके से फरार बताया जाता है. दरिहट थाना के ए एस आई मनोज कुमार ने बताया कि बीति रात शराब लदे एक इंडियो जप्त किया है. जिसमे 31 पेटी व एक बोरा में 80 पीस शराब की बोतले थी. बताया कि 180 एम एल की क्रेजी रोमियो शराब कुल 1568 जप्त की गई है. जप्त इंडिगो कार बीआर 02 डब्लयू 8796 के अज्ञात मालिक व चालक पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कारवाई किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि रात्रि गस्ती के दौरान गांव के पश्चिमी टोला से लौट रहे थे . इसी दौरान इनाम चौक के समीप बाजार के तरफ एक कार आकर सामने खड़ी हुई और चालक कार छोड़कर अंधेरा के भाग गया. जिसके बाद शक हुआ. कार के गेट खोलने पर पेटी लदी थी जिसमे शराब की शीशी थी. जिसे जप्त कर थाना लाया गया. गौरतलब हो कि क्षेत्र में शराब की खूब बिक्री हो रही है. जिसमे क्रेजी रोमियो देशी व महुआ शराब शामिल है. तस्कर देशी शराब बाहर से लाकर क्षेत्र में छोटे छोटे धंधेबाजों को बेच देते है. वे लोग गांव के गलियों में मोबाइल के ऑडर पर डिलेवरी देते है. वहीं महुआ शराब की प्रचुरता है. क्षेत्र में पूर्वी तट पर स्थित सोन नदी में दिनों रात शराब की चुलाई होती है. जिसे तस्कर क्षेत्र के विभिन्न गावो भेजकर धंधेबाजों से बेचवाते है. शिकायत पर पुलिस कभी कभार सोन नदी का दौरा कर कुछ शराब का जावा आदि नष्ट कर अपने कार्यों को इतिश्री कर लेती है.