सैकड़ों ग्रामीणों के बीच पत्रक वितरण किया गया

गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
इंद्रपुरी क्षेत्र के भैंसा हा पंचायत अंतर्गत नारायणपुर गांव में देहरी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों के बीच पत्रक वितरण किया गया मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल ओझा उपस्थित हुए ग्रामीणों को समझाते हुए श्री ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 170000 करोड़ों रुपए के राहत पैकेज की घोषणा केंद्र सरकार ने की है 80 करोड़ गरीबों को कुल 5 महीने तक हर माह 5 किलो गेहूं चावल हर एक परिवार को 1 किलो दाल मुफ्त मिल रहा है पशुपालन विकास कोष के लिए 15000 करोड रुपए का फंड आया है साथ ही किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी योजना के तहत ढाई करोड़ किसानों को 200000 करोड़ों रुपए के रियायती ऋण की व्यवस्था की गई है रोजगार को बढ़ावा देने हेतु मनरेगा की राशि को 60000 करोड रुपए से बढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपए की गई वहीं दूसरी ओर प्रखंड अध्यक्ष आनंद पांडे ने बताते हुए कहा कि मोदी सरकार के विकास कार्य का पत्रक वितरण कार्यक्रम लगातार 30 जून तक चलाया जाएगा देहरी प्रखंड के 13 पंचायत के प्रत्येक गांव एवं बूथों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं सप्तर्षियों द्वारा हर एक गांव मैं पत्रक वितरण कार्य कर लेना है कर लेना है इसके लिए हर एक पंचायत के प्रमुख, सह प्रमुख, एम सप्तर्षियों को अलग-अलग गांव की जिम्मेदारी दी गई है वह समय सीमा के भीतर पत्र बांटते हुए हर एक घर के मुखिया का व्हाट्सएप नंबर उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे मौके पर देहरी प्रखंड महामंत्री सोनू सिंह, निर्मल पांडे, जितेंद्र तिवारी, राजीव तिवारी, प्रभु नाथ तिवारी, नीलेश तिवारी, शंभू पांडे, रवि प्रकाश समेत दर्जनों लोग शामिल हुए