सोन नदी में 2 बच्ची के डूबने से मौत

गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
मकराईन गांव के निकट डेहरी डालमियानगर थाना क्षेत्र के इस्थित सूर्य मंदिर के निकट सोन नदी में 2 बच्ची की मौत हो गई स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची दोनों शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया ग्रामीणों का कहना है कि बालू खनन के द्वारा अधिक  गड्ढा होने के वजह से  बच्ची खेलते खेलते उसके अंदर जा गिरी जिसके वजह से दोनों बच्ची की डुबने  मौत हो गई ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है थानाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि उक्त गांव निवासी पिंटू साहू के 10 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी तथा पड़ोस के ही राजेंद्र चौधरी के 11 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी साथ में दोनों सोन नदी के तट पर खेलने गई थी खेलने के दौरान दोनों पानी की गहराई में चली गई जिसके कारण दोनों की मौत डूबकर हो गई इधर घटना से ग्राम वासियों में बालू माफियाओं के प्रति काफी नाराजगी देखी जा रही है |