गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
डेहरी डालमियानगर रेल मंत्रालय द्वारा रेलवे में मल्टीस्किलिंग के नाम पर विभिन्न श्रेणियों के पदों की विलय की तैयारी एवं लॉकडाउन के दौरान रेलकर्मियों कि मंहगाई भत्ता को फ्रिज करने के विरोध में अब रेलकर्मियों का आंदोलन तेज होते जा रहा है। रेलवे बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त यूनियनों के अलावा अब अॉल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने भी सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकते हुए आंदोलन छेड दिया है। आज डेहरी, सोननगर, पहलेजा, करवंदिया, सासाराम, शिवसागर, भभुआ सहित मंडल के सभी स्टेशनों पर कार्यरत स्टेशन मास्टरों ने काला बिल्ला लगाकर सरकार के इस तुगलकी फरमान का विरोध किया और प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड पर अपनी वेदना लिख इंसाफ की गुहार लगाई है अॉल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन डीडीयू रेल मंडल के वरिष्ठ सदस्य व डेहरी स्टेशन मास्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आज डेहरी, पहलेजा करवंदिया, सासाराम सहित मंडल के सभी स्टेशनों पर एसोसिएशन के सदस्यों के द्वारा काला बिल्ला लगाकर सरकार के श्रमिक विरोधी नीतियों का विरोधी काला बिल्ला लगाकर किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान रेलकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर गुड्स ट्रेनों की परिचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परंतु सरकार द्वारा उनकी आर्थिक एवं मानसिक शोषण की जा रही है। एसोसिएशन सरकार से कैडर मर्जर बंद करने, मंहगाई भत्ता पुनः बहाल करने, ओपन लाईन स्टॉफ को बीमा सुरक्षा देने एवं प्रस्तावित श्रम विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ 15 जून तक पोस्टकार्ड अभियान चलाएगा तथा 14 जून तक ड्यूटी के दौरान काला बिल्ला लगाकर विरोध जारी रखते हुए सरकार के संवेदनहीनता के खिलाफ स्टेशन मास्टर 15 जून को ड्यूटी के दौरान 12 घंटे की उपवास भी रखेंगे
इस अवसर पर डेहरी स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के शाखा अध्यक्ष अतुल कुमार सिन्हा, सचिव अरविन्द कुमार मौर्या, स्टेशन मास्टर, शशि भूषण, नवीन मिश्रा, आनंद आर्या, महताब आलम, रामु दास, पहलेजा स्टेशन मास्टर अनुप कुमार गुप्ता सहित अनेकों स्टेशन मास्टर ,निरज कुमार सिंह स्टेशन मास्टर सोननगर ने हिस्सा लिया।