गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
घायल दूसरे व्यवसाय का चल रहा निजी अस्पताल में इलाज।
जीटी रोड स्थित मनौरा मोड़ के समीप बुधवार को अवैध ओवरलोडेड बालू लदे एक ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार एक व्यवसाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल व्यवसाई को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज हेतु डेहरी के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची नगर थाने की पुलिस ने शव का पहचान कर पोस्टमार्टम हेतु सासाराम सदर अस्पताल में भेज दिया। जबकि घटना के बाद बालू लदे ट्रैक्टर को लेकर चालक भागने में सफल रहा। घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक 40 वर्षीय मनीष कुमार तार बांग्ला काली मंदिर के समीप स्वर्गीय मनोज पाल का बड़ा पुत्र बताए जाते है। जो अपने बाइक बीआर26 के 9208 से अपने व्यावसायिक पार्टनर सोनू कुमार के साथ डेहरी से सासाराम जा रहे थे की ज्यों ही बाइक सवार मनौरा मोड़ के पास पहुंचे कि पीछे से आ रहे एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। जिससे घटनास्थल पर ही व्यवसाई मनीष कुमार की मौत हो गई। जबकि साथी सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मनौरा निवासी ग्रामीण सुनील सिंह, पप्पू सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए घायल को अपने अस्तर से इलाज हेतु निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत व्यवसाई का पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया गया हैं। मृतक परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।
