जनसंवाद में भाजपा के सांसद विधायक व अन्य

कमलेश कुमार
डेहरी। रोहतास
जूम एप के माध्यम से भाजपा ने किया जन संवाद
जन संवाद में शामिल हुए डेहरी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता
शहर के कैनाल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में डेहरी विधानसभा  जनसंवाद का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार एवं संचालन नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र सिंह भोला ने की। जूम एप के माध्यम से कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने कोरोनावायरस लड़ते हुए भी देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका और अपने पदाधिकारियों के द्वारा भी प्रेरित कर कार्य करने को आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रोहतास को धान का कटोरा कहा जाता है। जहां मां तारा चंडी का आशीर्वाद सदैव सभी पर बनी रहती है। रोहतास जिले में प्रधानमंत्री के द्वारा स्थानीय प्रतिनिधियों के विकास कार्यों को लगातार नए रूप दिया जा  रहा है। रोहतास जिला का नाम भारत ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर निखार लाएगा। जिला भाजपा प्रभारी जितेंद्र पांडेय के द्वारा जनकल्याण और सभी के हितों के लिए शपथ ही दिलवाया गया। महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी निवेदिता सिंह ने कहा कि राज्य हो या देश, लोगों के लिए एकमात्र लाभकारी, हितकारी भारतीय जनता पार्टी है। जिसने देश को दुनिया के नक्से पर विकासशील देश बनाने के लिएअग्रसर है। विकास की खींची गई लंबी लकीर आम लोगों के सहयोग से दूर तलक जाएगी। सबका साथ, सबका विकास के नारा को धरातल पर सफल बनाने में  भारतीय जनता पार्टी ने जो कार्य किया है। उससे देश के विपक्षी  दलो में बेचैनी बढ़ी है।आने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्ष का नामो निशान मिट जाएगा। जनसंवाद को राज्यसभा सदस्य गोपाल नारायण सिंह, विधायक इंजीनियर सतनारायण सिंह, प्रदेश मंत्री अजय यादव, रंजन तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य त्रिविक्रम नारायण सिंह, शशि भूषण प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन कर सभा को समाप्त किया। जनसंवाद में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिन्हा भाजपा जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, मोहन सिंह, चंदन चौबे  अखिलेश सिंह, अजय ओझा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।